लोकवाणी में समावेशी विकास आपकी आस विषय पर होगी बात, 10 वीं क... - CG Sandesh

लोकवाणी में समावेशी विकास आपकी आस विषय पर होगी बात, 10 वीं कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास, आपकी आस विषय पर प्रदेश वासियों से बात करेंगे। इस विषय से संबंधित सवाल कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त 2020 को अपरान्ह 03ः00 बजे से 04ः00 बजे के बीच फोन करके रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10 वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 13 सितंबर 2020 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11ः00 बजे तक होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें