महासमुंद जिले में आज अब तक कोविड-19 के 17 मरीज मिलें, सर्वाध... - CG Sandesh

महासमुंद जिले में आज अब तक कोविड-19 के 17 मरीज मिलें, सर्वाधिक 09 मरीज महासमुंद शहर से

आज महासमुंद में ( 24 अगस्त ) को 17 कोराना वायरस मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 09 कोरोना मरीज अकेले महासमुंद शहर से हैं। इस प्रकार कुल पाॅजिटिव केस जिले में अब 336 हो गए है। खबर लिखे जाने तक टोटल एक्टिव केस 108 है। कल रविवार रात्रि तक 223 मरीजों को डिस्जार्च किया जा चुका है। जिले के आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति महासमुंद तहसील से 11 है। सरायपाली तहसील से 3, बसना नगर पंचायत से दो और एक बागबहारा तहसील से है। कोराना पाॅजिटिव केस मिलने की पुष्टि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अकेले महासमुन्द शहर से ही 09 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले है। इनमें दो केस वार्ड क्रमांक 13 से, एक-एक कोरोना मरीज वार्ड क्रमांक 03 और 08 से हैं, दो त्रिमूर्ति काॅलोनी से, जिला हाॅस्पिटल महासमुंद से तीन है। दो कोरोना मरीजों में महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम खट्टी से एक और एक अरण्ड से हैं। इसी प्रकार सरायपाली तहसील से तीन कोरोना पाॅजिटीव की पुष्टि हुई हैं। जिसमें एक नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01, एक ग्राम नवागढ़ तथा एक ग्राम केना से मिलने की पुष्टि हुई हैं और दो बसना नगर पंचायत से हैं। इनमें एक भंवरपुर और दूसरा बोहारपार से हैं। एक कोविड-19 मरीज मिलने की पुष्टि बागबाहरा नगरीय क्षेत्र से हुई हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें