महासमुंद : देह व्यापार की सुचना पर पुलिस की दबिश,   8 युवतिय... - CG Sandesh

महासमुंद : देह व्यापार की सुचना पर पुलिस की दबिश, 8 युवतियों मौके से गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस ने देह व्यापार के  गोरख धंधे पर कार्रवाई की है. जिसमे इस धंधे में  संलिप्त रहने वाले 8 महिलाओं और युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिलाएं और युवती तुमगांव, भाठापारा, रायपुर और पश्चिम बंगाल से  है.

महासमुंद एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से तुमगांव के एनएच-53 में तुमगांव पुल के पास  जिशम्फरोशी का धंधा शुरू होने की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी, मुखबिरों से सूचना मिली कि आज फिर कुछ युवतियां और महिलाएं एकत्र हुए है जिस पर तुमगांव पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों में 2 तुमगांव, 4 रायपुर, 1 भाठापारा और 1 पश्चिम बंगाल से है। प्रथम दृष्टया सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है. चूंकि थाना प्रभारी हाईकोर्ट जाने के कारण बाहर थे, इसलिए इसके बाद आगामी दिनों में सभी पर पीटा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें