भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड ब्लॉक व जिला पदाधिकारीयो की हुई नियुक्ति.
शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड जिला महासमुंद के जिला अध्यक्ष बाजूलाल चंद्रा जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी चुने गए और साथ साथ में उनको नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान की गई । ज्ञात हो कि PWD सिंघोड़ा रेस्ट हाउस (सरायपाली )मे कार्यक्रम आयोजित की गई , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय धर्मेंद्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस ब्रिगेड तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद जी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात मुख्य अतिथि धर्मेंद्र बंजारे जी ने कहा कि हमें हर ब्लॉक व हर जिले से युवाओं को आगे आना होगा तथा हमारी पार्टी के हित के लिए सबको मेहनत करनी होगी । छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लगातार कई योजनाओं के माध्यम से जनता के हित में कार्य कर रही है और करेगी। तत्पश्चात माननीय विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायपाली विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप जैसे युवा हमारे पार्टी के नीव हो ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासमुंद के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुखचंद मानिकपुरी ,एडीशनल ठाकुर, सचिव हेमंत चौधरी, युवराज सिंह सिदार, महामंत्री विनोद कुमार दीवान, सिताराम.बाघ, कोषाध्यक्ष मुकुत राम चौहान, विधीक सलाहकार केबी खान,जिला प्रवक्ता रामप्रसाद दास, केशव निषाद, जैतराम सिदार ब्लाक सरायपाली पदाधिकारी अध्यक्ष धर्णीधर साहू ,सचिव बाबू लाल डिंगरे, सहसचिव टिकेश्वर गहीर ,महामंत्री शंखाली प्रधान, कोषाध्यक्ष टायनुरतन ,छबी लाल बरिहा,रामाधीन चंद्रा बसना ब्लाक अध्यक्ष रामलाल साव,उपाध्यक्ष अनिल दास, सचिव उत्तर कुमार सिदार, रामा जगत सहसचिव भेषकुमार पूहुप, महामंत्री रेवाशंकर चौधरी, कोषाध्यक्ष मितेश कुमार साव,सदस्य भुवनेश्वर नेताम एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में कार्यक्रम की सम्पन्नता हुई ।
यह कार्यक्रम की प्रेस विज्ञप्ति जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड जिला महासमुंद ने दी।