छात्र जमुना ने कलेक्टर का सुनाया 13 का पहाड़ा - CG Sandesh

छात्र जमुना ने कलेक्टर का सुनाया 13 का पहाड़ा

संगवारी की काम की सहराहना


कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने ग्राम पंचायत झलप के आश्रित ग्राम तेलीबांधा में संगवारी द्वारा बच्चों की कराई जा रही पढ़ाई का अवलोकन किया। संगवारी द्वारा गंाव के पहली कक्षा से पांचवी कक्षा के बच्चों एक घर में सोशल डिस्टेसिंग और कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए लाॅउडस्पीकर के माध्यम से पढ़ाई जा रही है। कलेक्टर ने उनके काम की सराहना की। छात्र जमुना ने कलेक्टर के कहने पर 13 का पहाड़ा सुनाया वही कलेक्टर ने हिन्दी का पाठ भी पढ़ने कहा, जो जमुना ने बेहिचक पढ़ा।

इस पर कलेक्टर  गोयल ने उसे शबासी दी, और मन लगाकर पढ़ने को कहा। कलेक्टर  गोयल ने कहा कि बच्चों को गणित और विज्ञान विषय भी पढ़ाई जाए ताकि बच्चें प्रारंभिक तौर पर आगे चलकर आने वाली कड़ी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सके। कलेक्टर ने बच्चों को गणवेश और पुस्तक उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की।

कलेक्टर  गोयल ने अधिकारियों से कहा कि बच्चों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए गए सूखा राशन का वितरण नियमित तौर पर हो, यह ध्यान रखा जाए, उन्होंने स्कूल में आॅनलाईन (वचुर्वल क्लास) आदि की भी जानकारी ली। स्कूल समन्वयक ने बताया कि स्मार्ट फोन और इंटरनेट की कनेक्टविटी की नियमित व्यवस्था नहीं होने की बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  जोगेन्द्र नायक, डिप्टी कलेक्टर  राकेश गोलछा, तहसीलदार  मूलचंद चोपड़ा सहित संगवारी के सदस्य और स्कूल समन्वक आदि उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें