पुलिस को देखकर वाहन छोड जंगल की ओर भागे आरोपी, वाहन से 38.5 ... - CG Sandesh

पुलिस को देखकर वाहन छोड जंगल की ओर भागे आरोपी, वाहन से 38.5 किलो गंजा जप्त.

बसना पुलिस ने 25 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर एक काला रंग महिन्द्रा जीप वाहन क्रमांक CG 10 AF 2006 से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्तकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला द्वार्ज किया है.  

पुलिस ने बताया कि करीब 11:50 बजे नाकाबंदी के दौरान पदमपुर उडीसा तरफ से एक काला रंग की वाहन करीबन 100 मीटर दूर रूकी जहाँ वाहन को खडी करके तीन अज्ञात व्यक्ति वाहन को छोडकर जंगल की ओर भाग गये.

पुलिस ने बताया कि पदमपुर रोड जटाकन्हार रोड पास पलसापाली जाकर घटना स्थल पर खडी काला रंग की महिन्द्रा जीप वाहन क्रमांक CG 10 AF 2006 TUV 300 के तलाशी लेने पर वाहन के पीछे सीट के नीचे 08 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा वाहन के दराज में वाहन क्रमांक CG 10 AF 2006 का R/C कार्ड को बरामद किया गया.

पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा छोड़कर भागे वाहन क्रमांक CG 10 AF 2006 के पीछे सीट के नीचे से बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा 38.500 kg को कीमती 3,87,000 रूपये तथा वहान महिन्द्रा जीप क्रमांक CG 10 AF 2006 कीमती 6 लाख रूपये  को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. तथा अज्ञात आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) NDPS ACT का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 20(ख) नार0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें