ट्रक चालक ने ढाबा में घुसा दी ट्रक, बाल बाल बचे लोग.
महासमुंद
के घोडारी में ट्रक चालक द्वारा ट्रक को ढाबा में घुसा देने पर मामला दर्ज किया
गया है. पुलिस ने बताया कि घोडारी निवासी संजीत का NH53 रोड नेशनल हाईवे घोडारी में अजीत
बंगाली ढाबा नं 2 नाम का ढाबा है. जहाँ 26 अगस्त 2020 के दोपहर करीब 01:00 बजे
ढाबा में जब उसका छोटा भाई अजीत गाइन एवं नौकर सलीम व अरूण ढाबा के बाजू में काम
कर रहे थे. उसी समय रायपुर की ओर से एक 10 चक्का की हाईवा क्रमांक CG04LP4342 का चालक अपनी वाहन हाईवा को तेज
एवं लापरवाही से उपेक्षापूर्वक चलाते आकर मानव जीवन को संकटापन्न में डालते संजीत
के ढाबा में घुसा दिया. संजीत के छोटे भाई अजीत गाईन,
नौकर
सलीम रात्रे बाल बाल बचे. जिसपर आरोपी हाईवा वाहन 10 चक्का क्रमांक CG04LP 4342 के चालक पर धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें