बर्थडे पार्टी मनाने के नाम से  किराये पर वीडियो कैमरा लेकर ब... - CG Sandesh

बर्थडे पार्टी मनाने के नाम से किराये पर वीडियो कैमरा लेकर बेचा ! मामला दर्ज

महासमुंद थाना में फोटो स्टूडियो से कैमरा को किराये पर लेकर उसे बेच देने का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि खैरा निवासी पंकज का बरोण्डा चौक महासमुंद में फोटो स्टूडियो का दुकान है. जहाँ वह शादी एवं पार्टी में विडियो कैमरा को किराये पर देता है.

पुलिस ने बताया कि 17 जुलाई 2020 के शाम 4/00 बजे पंकज के दुकान पर दो लडके अनुपम पाण्डे और पुलकित चंद्राकर अपने घर रसनी में बर्थडे पार्टी मनाने के नाम से विडियो रिकार्डिंग हेतु दो नग कैमरा कीमती करीब 2,10,000/रूपये को किराये पर लेकर गये और दो दिन बाद वापस पहुंचाने की बात कहकर अब तक नहीं पहुंचाये. जिन्हें पंकज द्वारा फोन लगाने पर कैमरा नहीं देंगे तुमको जो करना है कर लो कहते हैं.

पंकज ने पुलिस को बताया है कि वर्तमान में अनुपम पाण्डे का फोन बंद आ रहा है तथा पुलकित के फोन नं- 7000445765 में रिंग जा रहा है परन्तु फोन नहीं उठा रहा है. पंकज को अन्य लोगों से जानकारी हुआ है कि अनुपम पाण्डे व पुलकित चंद्राकर द्वारा उक्त् दोनों कैमरा को किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर उसके साथ धोखाधडी किया गया है. मामले की शिकायत पर महासमुंद पुलिस ने अनुपम पाण्डे अथवा पुलकित चंद्राकर पर धारा 34-IPC, 406-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें