28 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सौंपेगा ज्ञापन
महासमुन्द, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी सघ के आव्हान पर दीपावली के पूर्व प्रदेश के शासकीय सेवकों को सातवाँ वेतनमान बकाया किश्त का नगद भुगतान सहित लंबित महंगाई भत्ते दिये जाने एवं कर्मचारियों के अन्य लंबित मांगों को लेकर दिनांक 28 अगस्त 2020 को दोपहर भोजनावकाश में माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को जिले में ज्ञापन सौपने का निर्णय संघ द्वारा लिया गया है ।
एक ओर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधायकों एवं पूर्व विधायकों का पेंशन एवं भत्ता दोगुना कर दिया गया जिससे उन्हें प्रति माह लाखों रुपये का फायदा हो रहा है दूसरी ओर आर्थिक स्थिति का हवाला देकर कर्मचरियों के जायज भुगतान पर रोक लगा दी गई है ऐसी स्थिति में प्रतीकात्मक रुप से ध्यानाकर्षण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय जिला संगठनों की सहमति से संघ की राज्य इकाई द्वारा लिया गया है |
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा ने बताया है कि 28 अगस्त को दोपहर 01.30 बजे महासमुन्द कलेक्टर को कोरोना सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ध्यानाकर्षण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।