महासमुंद : अब तक 1035.3 मि.मी. की औसत बारिश दर्ज
महासमुंद जिले में अब तक 1035.3 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के
अनुसार जिले में आज 27 अगस्त 2020 को 61.9 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार वर्षा में
महासमुंद तहसील में 51.3 मिमी, पिथौरा तहसील में 47.3 मिमी, बागबाहरा तहसील में 80.8, सरायपाली तहसील में 76.6 मिमी एवं बसना तहसील में 53.4 मिमी बारिश दर्ज की गई
है।
गौरतलब है कि जिले भर में बीती रात से लगातार बारिश जारी है. जो कि थमने का नाम नहीं ले रही है. आज सुबह बारिश की वजह लोग कम नजर नहीं आये । आस-पास के जिले, राजनांदगांव, दुर्ग भिलाई में भी आलम यही है. रिहायशी इलाके बारिश से प्रभावित हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ा है. रायपुर में खारुन नदी में पानी बढ़ने की वजह पुलिस नदी के किनारे लोगों को जाने से रोक रही है. मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक संबंधित इलाकों में बिजली गिरने और अति भारी बारिश होने की संभावना है.
24 घंटे के लिए रेड अलर्ट सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, कोरबा,
बलौदाबाजार महासमुंद, और जांजगीर जिले में लागू किया गया है. 48 घंटे के
लिए रेड अलर्ट दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, जिले में है. इन जगहों पर मौसम
विभाग के अलर्ट के बाद स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है. यहां बिजली
गिरने और अत्यधिक बारिश होने की स्थिति बन सकती है.
ऑरेंज अलर्ट एरिया के
नाम भी जारी किए गए हैं. कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर,
दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम,राजनांदगांव बस्तर और गरियाबंद जिले के
शहरी इलाके ऑरेंज अलर्ट पर हैं.
48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट मुंगेली,
कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, रायपुर महासमुंद,
कबीरधाम जिले के कुछ स्थानों के लिए जारी किया गया है.