महासमुंद : सहायक ग्रेड 2 के 40 पद रिक्त होने पर रूपकुमारी चौ... - CG Sandesh

महासमुंद : सहायक ग्रेड 2 के 40 पद रिक्त होने पर रूपकुमारी चौधरी ने कहा भर्ती की प्रक्रिया में कांग्रेस सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं.

जिले राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 2 के 40 पद रिक्त हैं। इतनी बड़ी संख्या में रिक्त पदों के बावजूद राजस्व कार्यालयों में किस तरह से शासकीय कार्यों का संपादन हो रहा होगा इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के राजस्व कार्यालयों में सहायक ग्रेड 2 के कुल 38 पद स्वीकृत है जिसके विरुद्ध 22 पद भरे जा चुके हैं तथा 16 पद रिक्त है, रिक्त 16 पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने की जानकारी दी गई है। वहीं सहायक ग्रेड 3 के लिए 59 स्वीकृत पदों में से 44 पद सीधी भर्ती के तथा 15 पद पदोन्नति के हैं। जिनमें सीधी भर्ती के 44 पदों के विरुद्ध 34 पद भरे जा चुके हैं। जबकि 10 पद रिक्त हैं। वहीं 15 पदों जिनमें पदोन्नति के जरिए भर्ती की जानी है उनमें महज 1 पद भरा गया है। जबकि 14 पद पदोन्नति के लिए आज भी रिक्त पड़े हैं। दोनों ही ग्रेड में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति के अंतिम बार हुई बैठक की जानकारी जिला प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं होना बताया जा रहा है जो कि गंभीर विषय है।

कार्यालय की ओर से सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारी में इस बात का जिक्र जरूर किया गया है पदोन्नति के लिए विगत 5 वर्षों की गोपनीय प्रतिवेदन एवं वरिष्ठता सूची के आधार पर योग्यता का निर्धारण किया जाता है कार्यालय में गोपनीय चरित्रावली संग्रह किया जाकर वरिष्ठता सूची आदतन का कार्य प्रगति पर है। पर यह प्रक्रिया कब तक पूर्ण होगी इस पर कोई लिखित जवाब नहीं दिया गया है।

मालूम हो कि जिले के राजस्व विभाग के कार्यालयों में रोजाना सैकड़ों शिकायत व मांग सहित अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन किया जाता है। जिसके एवज में कर्मचारियों की कमी आड़े आती है। विभागीय पद जितने अधिक रिक्त होंगे कार्यों का भार कार्यरत कर्मचारियों पर उतना ही बढ़ता चला जाएगा। सीधी भर्ती प्रक्रिया के सहायक ग्रेड 3 के 10 पदों के अतिरिक्त पदोन्नति के जरिए भरे जाने वाले 14 पद भी रिक्त हैं। ऐसे में इसी विभाग में कार्यरत न जाने कितने कर्मचारियों को वर्षों से पदोन्नति की राह ताकनी पड़ रही होगी। इसके लिए उन्हें कब तक इंतजार करना पड़ेगा यह देखना शेष है।

मामले में महासमुंद  भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि राजस्व कार्यालयों में रिक्त पदों को लेकर भर्ती की प्रक्रिया में कांग्रेस सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं है, बेरोजगारों को नौकरी और भत्ता के लिए छला जा रहा है l रमन सरकार में रोजगार के जितने अवसर तैयार हुए थे उनमें नई भर्तियां की गई थी, उसे आज भी स्मरण किया जाता है l  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें