चेक बाउन्स होने को लेकर गाली गलौच और मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम परसवानी में चेक बाउन्स होने को लेकर गाली गलौच और मारपीट हुई, जिसके बाद एक मामले में दो व्यक्ति ने एक दुसरे पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवाया है.
संदीप कुमार चंद्राकर ने पुलिस को बताया है कि 27 अगस्त 2020 को वह सुबह 08.30 बजे अपने किराना दुकान में व्यवसाय कर रहा था उसी समय आरोपी जितेन्द्र कुमार चंद्राकर आया और उधार के बदले दिए चेक बाउन्स होने पर वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस की बात को लेकर आरोपी जितेन्द्र चंद्राकर उसकी मां कौशिल्या बाई, जितेन्द्र का बेटा आर्यन चंद्राकर तीनों संदीप के दुकान में आकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का, पत्थर डंडा से मारपीट किये. संदीप की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
वहीं जितेन्द्र चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त 2020 को सुबह 08.30 बजे वह अपने परिचित संदीप चंद्राकर के दुकान में उससे लिए उधार 12000 रूपये के संबंध में पूछने गया था और संदीप चंद्राकर से पूछा कि टेमन चंद्राकर ने आपको पैसा दिया है क्या, तो उसने बोला कि मुझे 12000 रूपये नही चाहिये मुझे 02 लाख रूपये लेना है तथा तुम्हारे चेक में मैं 12000 रूपये के बदले 02 लाख लिखकर बैंक में लगाया था जो बाउंस हो गया है जिसको वकिल के माध्यम से मैं कोर्ट में लगाया हूं तुमको नोटिस आया है. इसी बात पर से विवाद होने से संदीप चंद्राकर ने अश्लील गाली गलौच कर जीतेन्द्र को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया. जितेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.