जब सरपंच थे तो मेरे घर को नहीं बनवाये हो कहकर की मारपीट. - CG Sandesh

जब सरपंच थे तो मेरे घर को नहीं बनवाये हो कहकर की मारपीट.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम मालीडीह में तुम जब सरपंच थे तो मेरे घर को नहीं बनवाये हो कहकर तीन व्यतियों ने दिलीप कुमार मेहेर से गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, जिसकी शिकायत दिलीप ने तुमगांव पुलिस से की है.

दिलीप कुमार मेहेर ने बताया कि 27 अगस्त 20 को सुबह 8:30 बजे जब वह अपने लडके जान मेहेर के साथ खेत जा रहा था तब लगभग 08.30 बजे पीपर चौक खैरवारपारा के पास गांव के मिनिकेतन ऊर्फ बेडा खैरवार, संजय खैरवार ,धनीराम खैरवार उसे व मेरे लडके को देखकर तुम जब सरपंच थे तो मेरे घर को नहीं बनवाये हो कहकर तीनों व्यक्ति दिलीप तथा उसके बेटे को गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. झगडे के दौरान मिनिकेतन ऊर्फ बेडा अपने हाथ में रखे टंगिया के मथ्था से दिलीप के लडके के दाहिना पैर में एवं दिलीप के  सिर में मारा जिससे दोनो को चोट लगा. इसके बाद तीनों उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये. मामले की शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने आरोपी मिनिकेतन ऊर्फ बेडा खैरवार, संजय खैरवार व धनीराम खैरवार के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें