कलेक्टोरेट व कार्यालय पुलिस अधीक्षक की कर्मचारियों की कोविड-... - CG Sandesh

कलेक्टोरेट व कार्यालय पुलिस अधीक्षक की कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच हुई

गुरूवार को पुलिस अधीक्षक की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने और बीते दिनों कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटव आने पर जिला चिकित्सालय की कोविड-19 जांच दल की यूनिट दोनों कार्यालय में पहुंची है। चिकित्सा जांच टीम द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक के 76 स्टाफ और 4 सीएफ (छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स ) के जवानों की कोविड-19 की जांच की गई । सीएफ के एक जवान की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पायी गयी। शेष 79 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसी प्रकार  कलेक्टोरेट 50 कर्मचारियों की कोराना जांच कही गई । सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। उक्त बात की पुष्टि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें