असामाजिक तत्वों ने किया भगवान गणेश की मूर्ति को क्षत-विक्षित, घटना को लेकर रोष व्याप्त, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने की शिकायत.
छत्तीसगढ़ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल महासमुंद ने पुलिस अधीक्षक महासमुंद को ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति तोड़े जाने के संबंध में शिकायत कर इस प्रकार के घटनाओ पर तत्काल रोक एवं असामाजिक तत्वों को पहचान कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है.
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद शहर के संजय नगर में पुराना हड्डी गोदाम के पास तुमगांव मार्ग में महासमुंद मोहल्ले के वार्ड के बच्चो द्वारा छोटे पंडाल में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना की गई थी लेकिन असामाजिक तत्वों के द्वारा 25 अगस्त 2020 के मध्य रात्रि को श्री गणेश पंडाल में जाकर मूर्ति को क्षत-विक्षित कर दिया.
बताया गया कि कुछ दिन पूर्व महासमुंद नगर के पास ग्राम खैरा में स्तिथ श्री हनुमान मन्दिर में भी उपद्रवियों द्वारा हनुमान जी के मूर्ति को खण्डित किया गया है. शिकायत के अनुसार इसके पूर्व भी शहर के आस पास हिन्दू मंदिरों के देवी देवताओं को नुकसान एवं खण्डित करने का प्रयास असामाजिक तत्वों के द्वारा निरंतर किया जा रहा है. जिससे कि हिन्दुओ के धार्मिक भावनाओ को अतन्यंत ठेस पहुँच रही है तथा उनमें इन घटनाओं को लेकर क्रोध एवं रोष व्याप्त है.