अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त के आंकलन कर 16 हितग्राहियों को... - CG Sandesh

अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त के आंकलन कर 16 हितग्राहियों को 1 लाख 90 हज़ार की राहत राशि मंज़ूर.

प्रभावितों की गाँव के सामुदायिक भवनो में आश्रय व्यवस्था की गई, भोजन आदि का रखा जा रहा पूरा ख़्याल

विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत दो दिनों की बारिश के चलते हुए मकान क्षति एवं नुकसान होने पर 16 पीड़ितों को तक़रीबन 1 लाख 90000रुपये का मुआवजा राशि प्रदान की गयी । बसना तहसीलदार ललिता ने बताया कि बसना के 15 अतिवृष्टि पीड़ित लोगों को 1 लाख 39 हज़ार 900 रुपए की राहत राशि दी गई है ।  ग्राम भूकेल में पूर्ण क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिये 95 हज़ार रुपए दिए गए है । शेष 14 पीड़ित हितग्राहियों को 44500 रुपए दिए गए है ।सरायपाली के ग्राम कोरंडा की कस्तूरी का कच्चा मकान अतिवृष्टि से पूरा क्षतिग्रस्त हो गया था । कराये गए सर्वे एवं आंकलन के आधार पर 50000 रुपए की आर्थिक राशि मंज़ूर की गयी । प्रभावितों की गाँव केसामुदायिक भवनो में आश्रय व्यवस्था की गई है । उनके भोजन आदि की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही है । चिकित्सक दल उनके स्वास्थ्य पर नज़र बनाए हुए है ।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुणाल दूदावत ने बताया की तहसीलदार ने बारिश के चलते विकासखंड के गांव के पटवारियों, सरपंच,सचिव द्वारा सर्वे कराया गया। पटवारी सहित सभी ने पूरे क्षेत्र में जाकर गांव-गांव में सूचना के आधार पर सर्वे की, जिसमें क्षेत्र के लोगों के कच्चे मकान, झोपड़ी आदि क्षति ग्रस्त हुए अभी तक 16 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त पाए गए । सर्वे का काम जारी है ।

वहीं कलेक्टर की संवेदनशीलता और प्रशासनिक सफलता ने पीड़ितों को तत्काल मुआवजा का प्रकरण स्वीकृत कर मुआवजा दिया गया। विकासखंड के पीड़ित हितग्राहियों ने कहा कि संकट के समय मुआवजा राशि मिलने से लोग काफी खुश होंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के समय राशि हमारे लिए वरदान की तरह है, और आपदा की इस घड़ी में शासन प्रशासन ने जो मदद की है। इसे हमें खुशी है कि कम से कम बरसात से पूर्व टूटे हुए मकानों की मरम्मत करा सकें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें