आरक्षक से लूटने लगा मोबाइल, जब रोकने की कोशिश की तो... किया ... - CG Sandesh

आरक्षक से लूटने लगा मोबाइल, जब रोकने की कोशिश की तो... किया हमला.

पुलिस कंट्रोल रूम महिला सेल,  महासमुंद में आरक्षक के पद पर पदस्थ हितेश ने महासमुंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि 28 अगस्त 2020 के वह अपनी ड्युटी करने के बाद अपनी मोटर सायकल से घर अयोध्या नगर जा रहा था और रेल्वे क्रासिंग, तुमगांव रोड के पास पहुंचा था कि उसी समय आरोपी रवि विश्वकर्मा उसे मोटर सायकल को क्रास करते हुए उसके शर्ट के सामने जेब में रखे सैमसंग कंपनी के मोबाईल A20 मडल कीमती लगभग 10,000/-रूपये को लूटने लगा. जिसे वह रोकने की कोशिश किया तो रवि विश्वकर्मा अपने पास रखे कैंचीनुमा धारदार वस्तु से आरक्षक हितेश के दाहिने कंधे पर वार किया जिससे उसे चोट आकर खून बहने लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 324-IPC, 394-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें