भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज,... - CG Sandesh

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज, 4 दिन में 1.2 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे फैन्स जमकर पसंद कर रहे हैं. रिलीज होने के बाद पवन सिंह का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को अभी ऑडियो फॉर्मेट में ही रिलीज किया गया है. रिलीज हुए इस गाने को अभी चार दिन ही हुए हैं, हालांकि इस गाने की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. इस गाने को अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

पवन सिंह के इस गाने के बोल हैं 'नजर मिलाओ बबुआन से' (Nazar Milao Babuaan Se). पवन सिंह के इस गाने को पीआरए फिल्म के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को पवन सिंह और सोना सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के बोल अरुण बिहारी और विनय निर्मल ने दिए हैं, वहीं इस गाने के लिए संगीत छोटा बाबा बसाही ने दिए हैं.

पवन सिंह के गाए इस गाने 'नजर मिलाओ बबुआन से' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस गाने को महज चार दिन में 1,257,210 यानी 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस गाने को अब तक 44 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें