छिलपावन और पंडरीपानी पुल के पास से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

छिलपावन और पंडरीपानी पुल के पास से अवैध शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने 28 अगस्त को मुखबिर की सुचना पर छिलपावन बिजली आफिस के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम आशकरण बंजारे पिता रम्भू बंजारे उम्र 59 साल बताया गया है. पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर थैला में रखे 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एम एल सीलबंद भरी किमती 1600 रूपये मिला. जिसे जप्त किया गया.

इसी तरह पंडरीपानी पुल के पास एक व्यक्ति के अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने  मौके में पहुंचकर आरोपी राजू मारकंडे पिता जयसिंह मारकंडे उम्र 30 वर्ष की तलाशी लेते हुए एक 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन मे 04 लीटर देशी महुआ शराब किमती 800 रूपये जप्त किया.  

मामले में पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें