अस्पताल से ईलाज कराकर लौटते समय हुआ एक्सीडेन्ट, रायपुर रिफर
तुमगांव थाना अंतर्गत कल रात लगभग 2 बजे कांपा शान ए पंजाब ढाबा के सामने कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि नेहरू लाल पटेल अपनी पत्नी का MMI अस्पताल रायपुर से ईलाज कराकर वापस गांव बरेकेल के लिये लगभग रात्रि 01.00 बजे मारूति सुजूकी एस क्रास क्रमांक CG 06 GP 8846 से निकले थे कि 29 अगस्त 20 के रात्रि लगभग 02.15 बजे NH53 रोड ग्राम कांपा शान ए पंजाब ढाबा के सामने रायपुर तरफ से आ रही एक फरचुनर कार क्रमांक MH 12 FU 5200 का चालक द्वारा अपनी कार को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नेहरू लाल पटेल की कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
जिससे कार में बैठी उसकी पत्नि के नाक, कमर, सिर में चोंट आई है तथा नाक से खून निकला. इसके बाद नेहरू लाल पटेल ने 108 एम्बुलेंस सूचित किया जिसके माध्यम से उन्हें शासकीय अस्पताल तुमगांव लाकर उनका प्राथमिक उपचार बाद नेहरू लाल पटेल की पत्नी को गंभीर चोंट लगने से रायपुर रिफर किया गया है. मामले में पुलिस ने फरचुनर कार क्रमांक MH 12 FU 5200 के चालक पर अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.