दो आरोपियों से अवैध शराब जप्त
महासमुंद पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 29 अगस्त को दो आरोपियों से अवैध शराब जप्त कर अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि एनएच 353 रोड संजय कानन गार्डन के पास एक व्यक्ति एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में शराब लेकर जा रहा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडे जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम हिरा जगत पिता थनवार जगत उम्र 28 वर्ष सा0 एम के बाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद का रहने वाला. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर 23 पौवा बाम्बे गोवा अंग्रेजी शराब जप्त किया.
इसी तरह एक व्यक्ति बेमचा शराब भट्टी से शराब लेकर पैदल जा रहा था. जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ने से वह पुलिस को अपना नाम टिकु खान पिता नसीर खान उम्र 25 साल साकिन खट्टी थाना खल्लारी जिला महासमुंद का रहने वाला बताया जिसके थैला के अंदर 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई जुमला 3420ml कीमती 1520 रूपये शराब रखे मिला. जिसे पुलिस ने जप्त किया.