कोविड केयर सेंटर में बेहतर सेवा-सुविधाओं से जल्द स्वस्थ हो रहे भर्ती मरीज
अब तक कुल 343 मरीज कहुए भर्ती, कुल 180 डिस्चार्ज।
सोमवार को 16 नए आए और 18 की हुई छुट्टी।
“जिले में कोरोना वाॅरियर्स और कोरोना फाइटर्स के मुख्य केंद्र कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकीय सुविधाओं से लाभान्वित मरीज तेजी से स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। वहीं, कुछ अवसर ऐसे भी रहे हैं जब त्वरित चिकित्कीय सेवा संतुष्ट भर्ती मरीजों ने स्वयं से फोन कर धन्यवाद भी ज्ञापित किया है“
महासमुुंद। इन दिनों कोविड-19 की वैश्विक महामारी संक्रमण फैलाव बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी ओर यह भी उजागर हो रहा है कि जिले में बड़ी संख्या में पाॅजिटिव मरीज बीमारी को मुंह तोड़ जवाब देकर में जल्द से जल्द स्वस्थ होते देखे जा रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में प्रदाय की जा रही सेवा-सुविधाओं को लेकर कुछ समीक्षात्मक आंकड़े सामने आए हैं, जिनके मुताबिक यहां, कोविड-19 के अब तक कुल तीन सौ तिरालीस एसिमटोमेटिक मरीजों को भर्ती हुए। इनमें से एक सौ अस्सी उपचार उपरांत स्वस्थ हो कर लौट गए। प्रतिदिन के आंकड़ों में गौर किया जाए तो सोमवार को यहां सोलह भर्ती हुए जिनकी तुलना में अट्ठारह की छुट्टी भी हो गई। अब केवल एक सौ सन्तावन मरीज ही शेष है, जिनमें तेजी से सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं।
बता दें कि कोरोना संक्रमण से निपटने के चार प्रमुख स्तंभ आईडेंटिफिकेशन, आइसोलेशन, टेस्टिंग सहित कलेकटर श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा ट्रीटमेन्ट को लेकर विशेष फोकस किया गया है। सर्दी, खांसी, बुखार व कोरोना संदिग्ध मरीजों की प्राथमिक स्टेज में ही पहचान की जा रही है और हरेक प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आर.के. परदल ने बताया कि जिला प्रशासन और अन्य शासकीय विभागों के सम्मिलित योगदान से बने इस सेंटर में समुचित व्यवस्थाएं चाक-चैबंद की गई हैं। कोविड केयर सेंटर के प्रभारी अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव की निगरानी में अनुभवी आयुष चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं प्रतिदिन सुबह-शाम समय पर दवाइयाँ का सेवन कराया जा रहा है। मरीजों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जा रहा है, साथ ही कंट्रोल सेंटर के टू-वे माइकिंग सिस्टम के साथ सतत मॉनिटरिंग जारी है। फलस्वरूप, कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं।
मां ने कहा थैंक यू और डाॅक्टर्स ने ऑलवेज वेलकम
विगत दिनों आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ. सर्वेश दुबे के साथ उस दिन ड्यूटी कर रहे सभी स्वास्थ्यकर्मी एका-एक मार्मिक हो गए जब, महज 19 माह की गर्ल चाइल्ड पेशेन्ट को आंशिक रूप से एलर्जी की समस्या हुई। उसकी मां के पुकार लगाते ही चिकित्सक हाथ में दवा लिए सामने खड़े मिले। कुछ ही देर में परेशानी दूर हो गई। त्वरित सेवा से प्रसन्न हो कर जब उसकी मां ने कंट्रोल रूम में फोन मिला कर धन्यवाद कहा- तो वो लम्हा दिलों को छू गया।