सुशांत के बीमारी के बारे में जानता था परिवार, बहन देती थीं दवाइयों की प्रिस्क्रिप्शन
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई लगातार 11वें दिन जांच पड़ताल जारी है. इस दौरान रिया चक्रवर्ती चौथी बार सीबीई के सामने पेश हुईं. सीबीआई के सामने पहली बार सुशांत के परिवार का कोई सदस्य भी पेश हुआ. यह उनकी मीतू सिंह थी. इसके अलावा सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका भी सीबीआई के सामने पेश हुईं. प्रियंका सिंह के जरिए कई अहम खुलासे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबित सुशांत के परिवार को उनकी बीमारी के बारे में पता था.
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर पर मौजूद थीं तब एक्टर अपनी बहन प्रियंका से बात कर रहे थे. सुबह 10 बजे के करीब सुशांत बहन प्रियंका से बात कर रहे थे. इस दौरान प्रियंका ने सुशांत को 1 हफ्ते तक Librium capsule लेने को कहा था. फिर नाश्ते के बाद nexito 10mg हर दिन एक खाने को कहा था. ये सारी बातचीत मैसेंजर एप पर हुई थी .
प्रियंका ने अपने भाई को SOS के लिए Lonazep tablet साथ में रखने को कहा था. ताकि एंजाइटी अटैक आने पर सुशांत इसका इस्तेमाल कर सके. सुशांत ने प्रियंका को बताया था कि इन दवाइयों को खरीदने के लिए उन्हें प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होगी. जिसके बाद प्रियंका ने प्रिस्क्रिप्शन अरेंज की थी. इस मैसेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि कैसे सुशांत को डॉक्टर को दिखाए बिना और उनकी हालत देखे बिना उन्हें मैटिकेशन दी जा रही थी. डॉक्टर तरुण कुमार सुशांत के फैमिली फ्रेंड थे. डॉक्टर ने ही इन दवाइयों को प्रिस्क्राइब किया था. इसके लिए सुशांत के फैमिली मेंबर्स से कंसल्ट किया गया था.
प्रियंका और सुशांत के मैसेंजर पर चैट:-
प्रियंका- पहले एक हफ्ते तक Librium लो फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार nexito 10 mg लो. Lonazep साथ में रखो जब भी एंजाइटी अटैक आए ले लेना. सुशांत- ओके सोनू दी.
अभी तक सुशांत के परिवार ने यही कहा है कि उन्हें एक्टर की बीमारी के बारे में कुछ नहीं पता था . इस चैट से ये खुलासा हुआ है कि सुशांत के घरवालों को एक्टर की बीमारी की डिटेल में जानकारी थी. एक्टर के परिवार ने कहा था कि रिया सुशांत को मेडिकेशन देती थी लेकिन चैट से खुलासा हुआ है कि प्रिंयका ने सुशांत को मेडिकेशन दी. प्रियंका 8 जून को सुशांत के संपर्क में थी. रिया ने 12 बजे के बाद घर छोड़ा था, वहीं प्रियंका की सुशांत से सुबह 10 बजे बात हुई थी.