पहुंचविहीन 222 राशन दुकानों को नियमित पहुंच क्षेत्र में लाने कार्ययोजना
बस्तर संभाग के 130 राशन दुकानों को अपनी मूल पंचायतों में शुरू करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग केे अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने की पीडीएस सिस्टम की समीक्षा
बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंत्योदय,
प्राथमिकता
एवं सामान्य राशनकार्ड धारी परिवार को प्रतिमाह
उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाली राशन सामग्री
चावल, शक्कर, नमक, गुड़ आदि की समीक्षा की। इसके अलावा
भारत सरकार से प्रवासी मजदूरों के लिए
प्राप्त चावल के अतिरिक्त आबंटन के वितरण की
भी समीक्षा की गई। मध्यान्ह भोजन योजना, पूरक पोषण आहार योजना, प्रधानमंत्री
मातृ वंदना योजना तथा छात्रावास एवं आश्रमों को प्रदाय चावल योजना
की भी समीक्षा की गई। इन सभी योजनाओं की शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा की गई। खाद्य विभाग के कॉल संेटरों में प्राप्त शिकायतों तथा
जिला शिकायत निवारण अधिकारियों को प्राप्त
शिकायतों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश
दिए गए।
बैठक में पीडीएस, पूरक पोषण आहार योजना और मध्यान्ह भोजन योजना के तहत प्रदाय की जाने वाली राशन सामग्रियों की गुणवत्ता का विशेष रूप से निगरानी करने कहा गया है। बैठक में आयोग के सदस्य अशोक चौधरी, श्रीमती विद्या जगत, अशोक सोनवानी सहित खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।