फिल्म ‘अटकन चटकन’ का गाना हुआ रिलीज, जिसे महानायक अमिताभ बच्... - CG Sandesh

फिल्म ‘अटकन चटकन’ का गाना हुआ रिलीज, जिसे महानायक अमिताभ बच्चन ने दी अपनी आवाज..

बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरफ अब अपना रुख कर रहे हैं। अब सितारे ओटीटी पर काम करने से नहीं कतराते। कोरोना महामारी के चलते बड़ी-बड़ी फिल्में भी ओटीटी पर रिलीज होकर अच्छी कमाई कर रही हैं। हाल ही में भारतीय ओटीटी जी5 (ZEE5) की फिल्म ‘अटकन चटकन’ का एक गाना रिलीज किया गया, जिसे पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है।

अनंत चतुर्दशी के मौके पर अटकन चटकन का गाना 'दाता शक्ति दे' रिलीज किया गया है। बिग बी ने इस गाने को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। इस गाने को ड्रम्स शिवामनि ने कंपोज किया है जबकि इसका निर्माण दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने किया है।

अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अटकन चटकन के लिए अनंत चतुर्दशी के पवित्र अवसर पर दाता शक्ति दे प्रार्थना गाई। इसे प्रिय मित्र शिवमणि ने कंपोज किया है और एआर रहमान प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी को शुभकामनाएं।'

अटकन चटकन में मुख्य किरदार दुनिया के सबसे अच्छे चाइल्ड पियानिस्ट लिदियन नधास्वरम निभा रहे हैं। चेन्नई के 13 वर्षीय पियानोवादक लिदियन नधास्वरम ने अमेरिकन रियलटी शो में 'द वर्ल्ड्स बेस्ट' का खिताब अपने नाम करके देश का नाम रोशन किया था।

फिल्म एक ऐसे लड़के पर आधारित है, जो काफी गरीब है,  लेकिन उसका संगीत से बहुत लगाव है। इस लड़के का नाम गुड्डू है जो अपने दोस्त छुट्टन और मीठी के साथ एक बैंड बनाता है जो उसकी चाय स्टाल के पास काम करते हैं। कहानी उस वक्त आगे बढ़ती है जब वह शहर के सबसे बड़े संगीत प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें