महासमुंद : कोविड के लिए त्वरित जांच की प्रक्रिया बाधित नहीं, रायपुर से 500 नग एंटीजन किट रवाना
जिले में कोविड-19 की जांच प्रक्रिया बिना रुके निर्बाध रूप से चलती रहे, इसके लिए बुधवार की दोपहर ही राजधानी रायपुर से जिले की ओर 500 नग एंटीजन किट रवाना किए गए। अगली कड़ी में जल्द ही बड़ी खेप प्राप्त हो जाने के अनुमान भी तेज।
महासमुंद। कोविड-19 की वैश्विक महामारी से प्रदेश का कोई भी जिला अछूता नहीं है। इसेे नियंत्रित करने के लिए प्रकरणों की संख्या के आधार पर प्राथमिकता तय करते हुए स्वास्थ्य विभाग जिलेवार उपलब्धताएं सुनिश्चित करने में जुटा है। इस ओर, जिला स्वास्थ्य भी प्रदाय की जा रही चिकित्सकीय सेवाओं को गंभीर नजर आ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के
मुताबिक इस संबंध में जिला स्तर पर कोविड जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की सेवाएं
निर्बाध रूप से संचालित हैं, वहीं
त्वरित जांच के लिए आंशिक रूप से बाधित हुई ट्रू-नॉट जांच के अतिरिक्त रैपिड
एंटीजन टेस्ट भी निरंतर किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
एस.पी. वारे के अनुसार प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित होती रहे इसके लिए, पर्याप्त मात्रा में रैपिड किटस की डिमांड की गई है, जल्द ही इनकी आपूर्ति पूर्ण हो जाने के अनुमान तेज हैं।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आर.के. परदल ने बताया कि बुधवार को ही राजधानी रायपुर से जिले के लिए 500 नग रैपिड एंटीजन किट रवाना कर दिए गए हैं। वही, प्रकरणों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए मांगे गए आवश्ककतानुरूप किट भी यथाशीघ्र उपलब्ध हो जाने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य ने आमजन को आश्ववस्थ किया है कि जिले में कोविड-19 की जांच के लिए पर्याप्त उपबंध एवं साधन उपलब्ध हैं। जांच प्रकिर्या बाधित नहीं हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम दल के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिरुद्ध कसार ने अपील करते हुए कहा कि जिन्हें भी सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण प्रतीत हो रहे हैं, वे जिला चिकित्सालय या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क कोविड-19 जांच करा सके हैं।