स्टॉप डेम निर्माण में मजदूरी भुगतान नही होने के कारण बसना से महासमुंद पहुँचे मजदूर.
कृषि विभाग के देख रेख में बसना विकासखण्ड अंतर्गत स्टॉप डेम निर्माण में बरतियाभाठा और उमरिया में निर्माणाधीन स्टॉप डेम में कार्यरत मजदूरी भुगतान नही मिलने के कारण बसना से महासमुन्द जिला मुख्यालय पहुँचे. और जिला कलेक्टर से मजदूरी भुगतान की मांग करते हुए शिकायत की.
मिली जानकारी के अनुसार बरतियाभाठा और उमारिया के स्टॉप डेम निर्माण में खसरूपाली और उमारिया सहित आस पास के 62 मजदूरों ने काम किया था. जिसमे 24 अप्रेल 2020 से 31 मई 2020 तक का मजदूरी भुगतान बाकी है.
निर्माण के 4 माह बीत जाने के बाद भी मजदूरी राशि नही मिल पा रहा है. जिससे मजदूरों को जीवन यापन करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मजदूरों ने जल्द से जल्द बकाया मजदूरी राशि दिलाने हेतु मांग किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें