बसना थाना प्रभारी सहित पटेवा के 6 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव. - CG Sandesh

बसना थाना प्रभारी सहित पटेवा के 6 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव.

रुपानंद साव. महासमुंद जिले में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार सामने आ रहें है. महासमुंद जिले में दो विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब बसना थाना प्रभारी सहित पटेवा थाना के 6 पुलिस कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. जिसमे पटेवा थाना के 1 एएसआई और  5 आरक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है.  

इसके बाद पूरे थाने को किया गया सेनेटराइज कर एतिहात के तौर पर पटेवा  थाना आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है. पटेवा थाना का  संचालन अब  पिथौरा थाने से किया जाएगा. थाने के कुल 25 स्टॉप का कोरोना परीक्षण किया गया था जिसमे टीआई सहित बाकीं लोगों को किया गया होम आइसोलेट किया गया है.

गौरतलब है कि बसना थाना  प्रभारी पहले पटेवा में पदस्थ थे, जिसके बाद उनका तबादला बसना किया गया है. और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.    


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें