आंगनबाड़ी केन्द्रों को नियमित खोलने के आदेश को तृतीय वर्ग शास... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी केन्द्रों को नियमित खोलने के आदेश को तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने बताया अव्यावहारिक, कहा मासूमों को संक्रमण का खतरा, संक्रमण के दौर में सूखा राशन वितरण ही विकल्प

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 का संकट काफी गहराने लगा है. संक्रमितों व मौतों का आंकडा लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते सरकार द्वारा 30 सितम्बर तक सभी स्कूल कालेज आदि बन्द रखने के निर्देश दिए गए हैं. इस गंभीर विपत्तिकाल में रेडी टू ईट एवं गरम भोजन वितरण के नाम पर 07 सितम्बर से आंगनबाड़ी केन्द्रों को खोलने का आदेश देना अव्यावहारिक है.  राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों को खोलने का आदेश देकर संक्रमण को न्यौता दिया जा रहा है जो दूरगामी परिणाम को नकारने का प्रत्यक्ष उदाहरण है.

संघ के संरक्षक प्रमोद तिवारी, अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा तथा सचिव सुरेश पटेल ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कोविड – 19 की गाईडलाईन के अनुसार छोटे बच्चों में संक्रमण का ख़तरा सबसे ज्यादा है अतः सुरक्षा हेतु छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखते हुए उन्हें घर में ही रखने का निर्देश है. छोटे बच्चों की चंचलता के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजे जाने पर उन्हें एक दूसरे के संपर्क से दूर रखना मुश्किल कार्य है जिससे सोशल डिस्टेंस का अतिक्रमण स्वाभाविक है साथ ही मास्क व सेनेटाईजर का समुचित उपयोग भी संभव नहीं है.

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने वर्तमान में स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मांग की है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को नियमित रूप से खोलने का आदेश वर्तमान में स्थगित रखते हुए पूर्व की तरह सूखा राशन वितरण किया जावे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें