वसुली प्रकरण को निपटा दूंगा कहकर 1 लाख  रूपये की धोखाधड़ी.  - CG Sandesh

वसुली प्रकरण को निपटा दूंगा कहकर 1 लाख रूपये की धोखाधड़ी.

बसना थाना में पोषराम घृतलहरे निवासी मंजनीमाटी पर 1 लाख  रूपये को धोखा देकर लेने के संबंध में एफ.आई.आर दर्ज किया गया है.  मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल बारीक पिता सुरीत राम उम्र 55 साल निवासी ग्राम बडे डाभा केसीसी लोन लिया था. जिसको बाबूलाल बारीक की लड़की गुरूवारी बाई के खाते में धोखे से चार लाख आठ हजार रूपये जिला पंचायत महासमुंद के द्वारा जमा कर दिया गया.

बाबूलाल बारीक ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह हो चूका है. और उस पैसे को गुरूवारी बाई खुटे ने खर्चा कर लिया. जिसके बाद उसे पैसे के संबंध में पता करने पर मामूल हुआ कि जिला पंचायत महासमुंद द्वारा भुलवश डाल दिया गया था. जिसके बाद उस पैसे के संबंध में जिला पंचायत महासमुंद द्वारा वसुली करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय सरायपाली को आवेदन दिया गया था. जो कि वसुली प्रकरण न्यायालय में लंबित है.

वहीं उक्त वसुली प्रकरण को निपटा दूंगा कहकर पोषराम घृतलहरे के द्वारा एक लाख रूपया बाबूलाल बारीक से ले लिया गया. और पोषराम घृतलहरे ने कहा कि रकम एसडीएम और मैडम को दूंगा. परतुं आज तक बाबूलाल के वसुली प्रकरण का निराकरण नही हूआ.  जिसपर बाबूलाल ने पोषराम घृतलहरे पर धोखा देकर एक लाख रूपये ले जाने का आरोप लगाया है. जिसे  मांगने जाने पर भी पोषराम घृतलहरे द्वारा नही दूंगा बोला जाता है. जिसपर बसना पुलिस ने पोषराम घृतलहरे  के विरुद्ध धारा 420-IPC का प्रकरण दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें