जेसीबी रोककर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम - CG Sandesh

जेसीबी रोककर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम शेरगांव निवासी तामेश्वर ने लूटपाट की घटना के संबंध में असलम खान एव अन्य दो पर एफ. आई. आर. दर्ज करवाया है. मिली जानकारी के अनुसार तामेश्वर अपने काम का पेमेंट 4400 रूपये को अपने कमीज के जेब मे रखकर 09.45 बजे झालखम्हरिया से निकल कर जेसीबी को चलाते महासमुन्द आ रहा था,  कि रात्रि करीब 10 बजे एनएच 353 रोड लभराखुर्द पिटियाझर मोड के पास तीन लोग एक काले रंग के मोटर सायकल बजाज एवेजर क्र0 CG 04 CP 9190  को चलाते हुए उसके जेसीबी को ओवरटेक कर उसके रूकने का इसारा किये और मोटर सायकल को जेसीबी के सामने खडा कर दिए जिससे तामेश्वर ने जेसीबी को रोक दिया.

इसके बाद वे तीनो तामेश्वर को गाडी से उतरने बोले और जब तामेश्वर जेसीबी से निचे उतरा उनमे से एक उसका कालर को पकड कर पैसा कहा रखे हो निकालो नहीं तो चाकू से मारदुंगा कहकर गंदी गंदी गालिया दिया.  एवं जब तामेश्वर के कमीज के जेब मे हाथ को रखा था तो वह उसके हाथ को हटाकर कमीज के उपर जेब से 4400 रूपये को निकालकर तथा मोबाइल रियलमी C2 को निकाल लिया. एवं वे तीनो लडके अपनी मोटर सायकल क्र0 CG 04 CP 9190 मे बैठ कर महासमुन्द तरफ भाग गये.

तामेश्वर ने बताया कि उक्त तीनो लडके 4400 रूपये एवं मोबाइल किमती करीब 7000 रूपये को लूट लिये है. जिसकी शिकायत पर महासमुंद पुलिस ने   असलम खान एव अन्य दो व्यक्ति पर धारा 294-IPC, 341-IPC, 392-IPC पंजीबद्ध किया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें