पोल्ट्री फार्म के सामने से स्कूटी चोरी - CG Sandesh

पोल्ट्री फार्म के सामने से स्कूटी चोरी

महासमुंद थाना में ग्राम बेलसोण्डा मेन रोड में संजय पोल्ट्री फार्म के सामने से स्कूटी चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार संजय चंद्राकर वार्ड नं0 02 ईमलीभाठा का निवासी 02 सितम्बर 2020 को सुबह 09 बजे अपने यामहा कम्पनी का स्कूटी क्र0 CG 06 GG 2140 को अपने पोल्ट्री फार्म के गेट के सामने खड़ी कर पोल्ट्री फार्म अंदर गया था, इसके बाद करीबन 10 बजे जब वह सुबह वापस आकर देखा तो वहां स्कूटी नही था. जिसे आसपास पता करने पर भी पता नहीं चला.

संजय ने बताया कि उसकी पुरानी इस्तेमाली पसीनों स्कूटी नीला कलर का क्र0 CG 06 GG 2140  कीमती 12000 रूपये जो उसकी पत्नि मनीषा चंद्राकर के नाम से है, उसे  कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. जिसकी शिकायत पर महासमुंद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा  379-IPC पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें