ताला तोड़कर मोटरसायकल चोरी
तुमगांव
थाना में मेन गेट का ताला तोड़कर मोटरसायकल चोरी करने से एफ.आई.आर दर्ज की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोबा में 4 सितम्बर को भुनेश्वर साहू जब अपने
घरेलू कार्य से ग्राम समोदा शाम करीब 06 बजे वापस आया. और अपने घर आकर अपने मोटर सायकल को अपने घर के
मेन गेट के अंदर रखा और खाना खाकर परिवार सहित सो गया. इसके बाद उसके अगले दिन
प्रात: करीबन 05 बजे
जब भुवनेश्वर मां कृष्णा साहू उठी तो देखी कि घर के मेन गेट के अंदर रखे मोटर
सायकल नहीं था एवं मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. जिसके बाद मोटरसायकल का आस-पास पता तलाश किये जो पता नहीं चला. बताया
गया कि रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा मेन गेट का ताला तोडकर मेन गेट के अंदर
घुसकर मोटर सायकल एच. एफ. डीलक्स क्रमांक CG 06 GM
5787 कीमती 25000 रूपये को चोरी कर ले गया है. जिसपर
पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.