गाय के पीठ में  टंगिया से  मारने वाली बात पर हुई मारपीट. - CG Sandesh

गाय के पीठ में टंगिया से मारने वाली बात पर हुई मारपीट.

तुमगांव थाना में मारपीट गाली गलौच को लेकर काउंटर मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता टोमन साहू  निवासी ग्राम खैरझिटी ने पुलिस को बताया कि 4 सितम्बर को रात्रि लगभग 08 बजे वह अपने भाई के मेडिकल स्टोर्स में था उसी समय गांव राजकुमार ढीढी तथा उसका लडका गोविंदा ढीढी आये और टोमन साहू को जबरदस्ती हमारे गाय को टंगिया से क्यों मारे हो कहकर अश्लील गालौच कर हांथ मुक्का से मारपीट करते जान से मारने की धमकी दिये. जिपस पुलिस ने राजकुमार ढीढी और  गोविंदा ढीढी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  

वहीं राजकुमार ढीढी ने पुलिस को बताया कि 4 सितम्बर को शाम 06 के लगभग गांव का टोमन साहू के द्वारा उसके गाय को मेरा खेत का धान फसल को चरकर नुकसान किया है कहकर जैत खाम चौक के पास टंगिया से गाय के पीठ में मारा. जिससे गाय के पीठ में चोंट लगकर खून निकला. तब वह बोला मेरा गाय को कौन मारपीट कर चोंट पहुंचाया है. उसी समय गांव के तालाब के पास रोड के पास रात्रि लगभग 08.00 बजे नाथू साहू, नाथू साहू का छोटे लडका नागेश साहू तथा टोमन साहू, डोमन साहू द्वारा उसे गाय को मारे हो कहते हो तथा गाली गलौच कर रहे हो कहकर उसे अश्लील गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए. जिसपर पुलिस ने टोमन साहू , डोमन साहू , नाथू साहू और नागेश साहू  के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 429-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें