बसना विकास योजना प्रारूप का प्रकाशन, प्रदर्शनी का अवलोकन 30 ... - CG Sandesh

बसना विकास योजना प्रारूप का प्रकाशन, प्रदर्शनी का अवलोकन 30 दिनों तक

नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा बसना विकास योजना प्रारूप 2031 का प्रकाशन प्रदर्शनी नगर पालिका परिषद बसना ज़िला महासमुंद के सभाकक्ष में 4 सितम्बर को किया गया है। समिति के संयोजक उप संचालक राजनांदगाँव  सूर्यभान सिंह ठाकुर ने प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर समिति सदस्य व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रदर्शनी का अवलोकन 30 दिनों तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर किया जा सकता है। प्रारूप विकास योजना की प्रति प्रदर्शनी स्थल पर शुल्क अदायगी के साथ प्राप्त की जा सकती है । बसना विकास योजना प्रारूप एवं मानचित्र के संबंध में आपत्ति एवं सुझाव, प्रदर्शनी स्थल एवं कार्यालय के संबंध में उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश महासमुंद में प्रस्तुत किया जा सकता है। आवेदन के साथ भूमि बी-1, पी-2 खसरा, नक़्शा एवं अन्य भूमि स्वामित संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें