कंगना रनौत ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दिए जाने पर गृह मंत्री क... - CG Sandesh

कंगना रनौत ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दिए जाने पर गृह मंत्री का जताया आभार..

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को 'वाई' सुरक्षा दी गई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी. इसके साथ ही मुंबई में उनके खिलाफ शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. यहां तक की उनको मारने की धमकी भी दी जा चुकी थी. लेकिन केंद्र सरकार ने उनके लिए वाई सुरक्षा मुहैया कराई है. इसके लिए कंगना ने आभार भी व्यक्त किया है.

कंगना ने ट्वीट कर कहा,"ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद"

यहां देखिए कंगना का ट्वीट- ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं @AmitShah जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद.



अन्य सम्बंधित खबरें