ड्रग्स कनेक्शन के मामले में एनसीबी आज फिर करेगी रिया चक्रवर्... - CG Sandesh

ड्रग्स कनेक्शन के मामले में एनसीबी आज फिर करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, गिरफ्तार होने की संभावना..

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन मोड में है। रविवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला है कि सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही रिया ड्रग पेडलरों के संपर्क में थीं। इसके बाद एनसीबी ने उन्हें आज भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पहले दिन की पूछताछ के बाद भी रिया की मुश्किलें अभी टली नहीं है। हो सकता है कि आज रिया की गिरफ्तारी भी हो जाए। उनकी गिरफ्तारी को देखते हुए रिया वकील सतीश मानशिंदे ने पहले ही संकेत दे दिया कि अभिनेत्री गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।

मामले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने भी रिया के कहने पर ड्रग्स लाने की बात कबूली है। इसके अलावा ड्रग्स को लेकर हुई चैट भी इस केस का अहम हिस्सा है जिससे कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

एनसीबी ने रविवार को शौविक, मिरांडा और दीपेश सावंत का आमना सामना कराया। रिया से आमने-सामने की पूछताछ में कई बाते सामने आईं जिससे उनके खिलाफ एनसीबी के पास कुछ पुख्ता सबूत होने की बात कही

रविवार को जब रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं, तो वहां ज्यादा भीड़ के चलते धक्का-मुक्की हुई। मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया। इस पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना भी की।



अन्य सम्बंधित खबरें