तालाब के पास जुआ खेलते हुए 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ा - CG Sandesh

तालाब के पास जुआ खेलते हुए 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

तुमगांव पुलिस ने 6 सितम्बर को मुखबीर कि सूचना पर ग्राम गढसिवनी कायस्थ तालाब के पास जुआ खेलते हुए 11 लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मौके पर आरोपी कृष्ण कुमार सोनकर, सुसंग साहू, टीकाराम साहनी, हरि साहू, मोहित साहू, बारेलाल ध्रुव, खम्मन साहू, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, महेश सोनकर, रेवाराम साहू, राजू सोनकर जुआ खेलते मिले. जिनके पास से कुल 10,060 रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं मोटर सायकल सीटी 100 क्रमांक CG 06 GM 2516 कीमती 12000 रूपये, मोटर सायकल हीरो होण्डा CG 04 CS 6225 कीमती 10,000 रूपये तथा 05 नग मोबाईल कीमती 21,500 रूपये कुल जुमला कीमती 53560 रूपये मिलने पर जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें