माफीनामा होने के बाद फिर से हुई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
महासमुंद थाना में मारपीट गाली गलौच को लेकर काउंटर मामला दर्ज कराया गया है, अंसार अली ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 11 नयापारा पानी टंकी मदरसा के पास महासमुंद में रहता है ड्रायवरी का काम करता है. सलासर राईस मिल का ट्रक चलाता है. उसके पड़ोस का सूरज सोनी भी ड्रायवरी करता है एवं दत्ता ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाता है.
अंसार अली ने पुलिस को बताया कि 5 सितम्बर 2020 को वह अपनी ट्रक लेकर तथा सूरज सोनी अपने ट्रक में अपने लड़के राहूल सोनी को साथ लेकर राजिम गया था. जहां पर सूरज सोनी एवं राहूल सोनी दोनो बाप बेटे अंसार अली के साथ झगड़ा विवाद मारपीट किये थे. जिसका दोनो के बीच माफीनामा हो गया था. लेकिन उसके अगले दिन 6 सितम्बर को 5 बजे जब दोनों राजिम से महासमुंद आकर अपनी अपनी ट्रक को ट्रांसपोर्ट में खड़ी कर घर आ गये. तो शाम करीब 7 बजे सूरज सोनी शराब पीकर अंसार अली के घर के सामने आया एवं गंदी गंदी गालियां देने लगा और हाथ मुक्का एवं पत्थर के बोल्डर से मारपीट किया.
जबकि जानकी सोनी ने पुलिस को बताया कि 6 सितम्बर को शाम 7 बजे जब वह सब्जी बेचकर घर आयी तो देखी कि उसके घर के पास अंसार अली खडे होकर उसके पति सूरज सोनी, लडका राहुल सोनी तथा उसे गंदी गंदी गालिय दे रहा था, जिसे सूनकर जानकी अंसार के पास जाकर उसे क्यो गाली दे रहे हो कहकर पूछी तो वह कल मेरे साथ राजिम में तुम्हारा लडका और सूरज गाली गलौज विवाद किये थे बोला, तब जानकी ने उसे कल की बात जो हो गया उसे छोडो बोली तो, अंसार अली ऐसे कैसे होगा कहकर चिल्ला चिल्लाकर गाली देने लगा. इस बीच अंसार का बडा भाई अक्तर अली तथा उसकी पत्नी बेगम बी एवं अंसार अली की पत्नी सायरा बानो आ गयी एवं बेगम बी एवं सायरा बानो जानकी के बाल को पकड ली तथा अक्तर अली एवं अंसार अली हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिससे उसे चोट आई.
महासमुंद पुलिस ने अंसार अली की शिकायत पर सूरज सोनी और जानकी सोनी पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज किया है. जबकि जानकी सोनी की शिकायत पर अंसार अली , अक्तर अली , बेगम बी और सायरा बानो पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.