प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास, असिस्टेंट सुर... - CG Sandesh

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास, असिस्टेंट सुरक्षा गार्ड, सुपरवाईजर, असिस्टेंट मैनेजर, मिस्त्री सहित विभिन्न पदों पर भर्ती.

वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस (केाविड-19) के दौरान जिले में विभिन्न राज्यों से वापस लौटकर आए प्रवासी श्रमिकों का स्किल मैपिंग किया जा रहा है साथ ही साथ जिले एवं जिले के बाहर के नियोक्ताओं की जानकारी लेकर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि एसबीटी स्प्रिंटेक्स प्राईवेट लिमिटेड, उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर के लिए धागा उत्पादन कार्य हेतु लगभग 40 युवाओं की आवश्यकता है। एलर्ट सिक्यूरिटी सर्विसेस रायपुर के लिए असिस्टेंट सुरक्षा गार्ड 520, सुपरवाईजर 10 एवं एजेंट 90, क्रिस्टल कारीगर फर्नीचर रायपुर के लिए कारीगर 10, कारपेंटर हेल्पर 10, सोफा कुशन के लिए 4 मिस्त्री, निखिल एग्रो प्रोडक्ट  फार्म  हाउस में कृषि कार्य के लिए माली, सुपरवाईजर, असिस्टेंट मैनेजर आदि की आवश्यकता है। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए दूरभाष के माध्यम से नियोक्ता एवं युवाओं को जानकारी प्रदान की जा रही है एवं 9 प्रवासी श्रमिकों को कंस्ट्रक्शन कार्य में रोजगार से जोड़ा गया।

इसके अतिरिक्त संबंधित कंपनियों को दूरभाष के माध्यम से श्रमिकों से संपर्क कर साक्षात्कार के लिए 72 ईच्छुक श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

शेष रिक्तियों के लिए ईच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत के दूरभाष क्रमांक 99939-09217 पर संपर्क कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें