खैरा चौक में दूकान से हुई चोरी, एजास्ट फेन को तोडकर चोर ने द... - CG Sandesh

खैरा चौक में दूकान से हुई चोरी, एजास्ट फेन को तोडकर चोर ने दिया घटना को अंजाम.

महासमुंद के खैरा चौक में एक दूकान से चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार धनश्री इंटरप्राईजेस का संचालक 7 सितम्बर 2020 को अपने दुकान खैरा चौक गया दुकान का शटर को खोलकर देखा तो दुकान के अंदर समान बिखरा पडा हुआ था. तथा दुकान का वेल्टीलेशन में लगा एजास्ट फेन को तोडकर कोई अज्ञात चोर ने दुकान के अन्दर घुस कर चोरी की थी.

पुलिस ने बताया कि धनश्री इंटरप्राईजेस से एक सीसीटीवी सिस्टम डी.वी.आर के साथ किमती करीबन 7000/- रूपये, LED टीवी किमती करीबन 5000/-रूपये, हार्ड डिस्क किमती करीबन 2500/- रूपये, स्पीकर बाक्स 700/-, वाईफाई राऊटर किमती करीबन 4000/-रूपये एवं नगदी रकम 19,900/- रूपये कुल जुमला कीमती 39100/- रूपये को चोरी कर लिया गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें