वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन की सुविधा सहित प्रदेश में 25 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का संचालन
108-संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तहत 270 बीएलएस एम्बुलेंसों की भी सेवाएं
प्रदेश में 108-संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तहत 270 बीएलएस (Basic Life Support) और 25 एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंसों का संचालन किया जा रहा है। इनके जरिए आपात एवं त्वरित चिकित्सा की जरूरत वाले मरीजों को घर या दुर्घटना स्थल से अस्पताल तथा रिफर्ड मरीजों को उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों तक निःशुल्क पहुंचाया जा रहा है। गंभीर मरीजों के लिए एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा भी मौजूद है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सुविधा सुकमा, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सरगुजा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव, बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर, रायपुर, कोरबा, कबीरधाम, कोरिया, बालोद, बस्तर, बीजापुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, नारायणपुर, जशपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी और मुंगेली जिले में उपलब्ध है। टोल-फ्री नंबर 108 पर फोन कर संजीवनी एक्सप्रेस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ लिया जा सकता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें