कृषि महाविद्यालय के लिये लगाईं गई मोटर चोरी
कोडार
नाला के पास कृषि महाविद्यालय के लिये लगाईं गई मोटर चोरी होने पर मामला दर्ज किया
गया है. मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा 5 HP का मोटर पंप खरीदकर कोडार नाला के करीब
4-5 फिट गहरे पानी में तार के साथ बांधकर लगाया गया था जो 7 सितम्बर के रात्रि 01.00 बजे तक र चल रहा था एवं धान की
खेत में सिंचाई हो रही थी. इसके बाद करीबन 01.10 बजे रात्रि में लाईट बंद होने से
चौकीदार बसदेव निषाद 300 मीटर दूरी पर स्थित अपने घर पर चला गया जो सुबह करीब
05.00 बजे लाईट आने पर पुन: पंप चेक करने गया तो मोटर का तार बाहर पडा था एवं नाला
में घुसकर चेक करने पर पंप नहीं होना बताया. बताया गया कि कोई अज्ञात चोर दरम्यानी रात कोडार
नाला में लगा 5 HP का मोटर पंप किमती करीबन 15,000 रू. को चोरी कर ले गया है. जिसकी
शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.