अनियमित रक्तचाप और मधुमेह से पीडित कोविड- 19 मरीज की मृत्यु
निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया अन्तिम संस्कार
उन्होनंे कहा कि 43 वर्षीय
कोविड-19 पाॅजिटिव मरीज को सोमवार 7 सितम्बर
को जय हिन्द काॅलेज में बनाये गए कोविड केयर सेन्टर में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। भर्ती के समय उसमें सर्दी, खांसी या बुखार के
कोविड संबंधी कोई लक्षण नहीं दिखें। किन्तु वे पहले से ही अनियमित रक्तचाप और मधुमेह की समस्या से जूझ
रहे थे और उनका उपचार भी निरंतर जारी था। इस दौरान आज मंगलवार 8 सितम्बर
की सुबह अचानक उन्हे सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें तत्काल आॅक्सीजन लगाया गया और जरूरी चिकित्सा की
गई।
मरीज की तकलीफ बढ़ती देख उन्हें जिला चिकित्सालय यानी डेडिकेटड कोविड अस्पतला में भर्ती करने के लिए 108 एम्बुलेन्स को सूचना दी गई। इसके पहले कि एम्बुलेन्स आती और उन्हें कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जाता। उससे पहले सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर चिकित्सकांे ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया, प्रोटोकाल के तहत किया गया। अन्तिम संस्कार नायब तहसीलदार क्षीरसागर एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिमेष राय व स्वास्थ्यकर्मी राजेश डउसेना, नेहरू बघेल की उपस्थित में किया गया।