कर्मचारी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने व लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर कार्यालय में सोमवार तक बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध, जरूरी कार्यो के लिए आवेदनकर्ता खिड़की से दे सकेंगे अपना आवेदन
जिला कलेक्टर कार्यालय, महासमुंद में आज एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आने के कारण कार्यालय की संबंधित शाखा एवं कार्यालय के अन्य स्थानों को भी सेनेटाईज किया जा रहा हैं।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय में लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से आगामी सोमवार 14 सितम्बर 2020 तक (छह दिन) बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान जरूरतमंद व्यक्ति या आवेदनकर्ता अपनी समस्याओं के संबंध में या अन्य प्रकरण के संबंध में कार्यालय परिसर में स्थापित आवक-जावक शाखा की विन्डो (खिड़की) से अपना आवेदन जमा कर पावती ले सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता इस दौरान कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन अवश्यक करें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें