दूसरे गांव से आकर बसे हो कहकर की मारपीट, मामला दर्ज.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में मारपीट होने पर मामला दर्ज कराया गया
है. मिली जानकारी के अनुसार तुलसी राम गोंड 8 सितम्बर 2020 के शाम 05.30 गांव के प्रभु
कलार के घर के तरफ घुमने के लिये गया था। प्रभु घर में नहीं था तो वह उसके घर के
सामने गली में खडा था, उसी समय गांव का लखन गोंड वहां पर आया और पुरानी
किसी बात को लेकर, गांव में तुम्हारा कुछ नहीं है तुम दूसरे गांव
से आकर बसे हो कहने लगा, जिसपर तुलसी राम ने कहा कि दस साल से खैरझिटी में रह रहा
हूं और यहां मेरा जमीन, मकान
भी है. इतने वह उसे गंदी गंदी गाली देकर हांथ, मुक्का एवं अपने हांथ में रखे डण्डा से मेरे साथ
मारपीट किया. जिसकी शिकायत पर आरोपी लखन गोंड के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें