अवैध कबाड़ समाग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

अवैध कबाड़ समाग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मुखबीर से सूचना मिली की चोरी का कबाड़ी समान को ओड़िशा से भरकर महासमुंद के रास्ते रायपुर ले जा रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमावर्ती थाना/चैकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पुलिस की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन पर नजर रखी हुई थी कि ओड़िशा की ओर से दो संदिग्ध वाहन आयचर ट्रक क्र0 सीजी 04 एचएच/8674 एवं ट्रक क्रं0 सीजी 04 एलडी/2029 आ रही थी। जिसे मुखबीर से निशानदेही पर फिंगेश्वर चैक महासमुंद में रोककर तलाशी ली गई। जिसमें लोहा टिना कबाड़ समाग्री भरा हुआ मिला। ट्रक क्र0 सीजी 04 एचएच/8674 का चालक रामकुमार साहू पिता समारू साहू उम्र 40 वर्ष सा0 गांधी चैक देवपुर रायपुर, ट्रक क्रं0 सीजी 04 एलडी/2029 का चालक रामशजीवन कोंद पिता रामदास कोंद उम्र 52 वर्ष सा. देवरपुर रायपुर को पूछताछ करने पर दोनो ट्रक चालको द्वारा लोहे के समान को ट्रक में भरकर ओडिशा से रायपुर बिक्री हेतु ले जाना बताया।

उक्त दोनो चालक के पास ट्रक में भरे समानो का कोई भी वैधानिक दस्तावेज होना बताये। ट्रकों में लोड़ टिना, लोहा, कबाड़ चोरी सम्पत्ति होने की पूर्ण संभावना होने पर ट्रक क्र0 सीजी 04 एचएच/8674 में कुल करीब 6 क्विंटल 590 कि0ग्रा0 कीमती 1,45,000 रूपये एवं ट्रक क्रं0 सीजी 04 एलडी/2029 में 5 क्विंटल 980 कि0ग्रा0 कीमती 1,43,000 रूपयें 12.570 क्विंटल जुमला कीमती 2,88,000 रूपये। को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 41(1$4)जा0फाॅ0/379 ताहि0 के तहत थाना सिटी कोतवाली में कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुंद नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुंद शेर सिंह बंदे एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रआर0 प्रकाश नंद, आर0 दिनेश साहू, लाला कुर्रे टीम द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें