एक्सीडेंट के बाद ईलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

एक्सीडेंट के बाद ईलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत 06 अगस्त 2020 को प्रात: 11.30 बजे ग्राम कांपा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास धान संग्रहण केन्र्द कांपा के सामने NH53 रोड में एक्सीडेंट हुआ था,  जिसमें मृतक मनोज सामंत राय अपनी मोटरसायकल सुपर स्प्लेन्डर क्रं.CG 06 GL 0439 को चलाते हुए मंदिर हसौद से पिथौरा अपने घर जा रहा था कि ग्राम कांपा के पास NH 53 में पीछे बिरकोनी की ओर से आ रही मोटर सायकल होण्डा हारनेट क्र. CG 04 MC 2615 रंग हरा काला के चालक रहमतुल्ला खान निवासी टेका थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.) ने मोटरसायकल को लापरवाही व उपेक्षापूर्वक चलाकर मनोज सामंत राय के मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मनोज के सिर में गंभीर चोट आयी एवं मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया. जिसे डायल 112 की मदद से ईलाज हेतु तुमगांव हास्पिटल ले गये.  जहां से उसे रिफर करने पर 6 अगस्त 2020 को बालाजी हास्पिटल मोवा रायपुर में ले जाकर भर्ती किये. जिसकी 7 अगस्त 2020 को 03.40 बजे एक्सीडेंट की चोट से उपचार के दौरान बालाजी हास्पिटल रायपुर में मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने मोटरसायकल क्रमांक CG 04 MC 2615 के चालक रहमतुल्ला खान निवासी टेका के विरूध्द धारा 304 ए भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें