news-details

गढफुलझर में इंटक का प्रमाण पत्र वितरण एवं मिलन समारोह संपन्न

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, जो है वह काँग्रेस पार्टी की नींव है। इंटक में जो किसान एवं मजदूर हैं वहीं काँग्रेसी पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसान एवं मजदूरों के परिवार के हित ध्यान में रखते हुए अनेको योजनाएं चला रहे हैं। भीषण बारिश में भी किसान एवं मजदूरों के घरों का गोबर भी खरीदी करवा रहे हैं। उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मंदाकिनी साहू प्रदेश महिला काँग्रेस की सचिव ने कही।आगे श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गरीब मजदूरों एवं किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलायी जा रही है।जिसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार इंटक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों द्वारा किया जाना चाहिए। ताकि दूरदराज के लोगों को भी लाभ मिल सके। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक, वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह जटाल, वरिष्ठ काँग्रेसी नेता रज्जु छाबड़ा ने भी सम्बोधित किया।


भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का प्रमाण पत्र वितरण एवं मिलन समारोह ग्राम गढ़फुलझर में रखा गया था। जिसमें 20 नवनियुक्त, सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इंटक के उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना के श्रीमती मंदाकिनी साहू, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संत लाल बारीक,वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह जटाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रज्जू छाबड़ा,इंटक के जिला सचिव प्रदीप प्रधान,जिला प्रवक्ता कांति सुरजाल, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण बसना तरुण गड़तिया , सराईपाली ब्लॉक से भुनेश्वर साहू , ब्लॉक महिला अध्यक्ष सारा दीप, इंटक के बसना ब्लॉक अध्यक्ष राकेश साहू, ब्लॉक सचिव श्याम प्रधान सहित अमरू नायक, माधव प्रधान, जगदीश साहू,श्रीमती अनीसिंग, बसन्ती नाग, गुलापी जेम्स,सतिका बाघ, नंद नायक सहित अनेक लोगों की गरिमामय उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। नव प्रवेशी इंटक सदस्यों को शाल व श्रीफल से स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें