जिला पंचायत सभापति ने 63 छात्राओं को किया साइकल वितरण, प्रयोग शाला भवन निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति करा कर राशि 5 लाख रुपये देने की घोषणा
वरुण घर से मंदिर तक सी सी रोड निर्माण हेतु 3 लाख रु देने की घोषणा
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के अंतर्गत ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरला मे सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति चंदन टिकेचंद माछू के द्वारा 63 छात्राओं को साइकल वितरण किया गया।
वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं वन विभाग महासमुंद के सभापति चंदन टीकेचन्द माछु, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेत कुमार कानूनगो संचालक जिला लघु वनोपज यूनियन महासमुंद, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत पथरला के सरपंच श्रीमती सौदामिनी संजय प्रधान, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति पथरला, कार्यक्रम के आयोजक जग बंधु प्रधान प्राचार्य ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरला, एवं विद्यालय के शिक्षक गेरूलाल लाल चौधरी, खेमराज निषाद, त्रिलोक पारेश्वर, आदित्य शर्मा, डीएल नायक, राजेश साहू, गजपति निषाद, नयन भोई, सुरेंद्र भोई, तरुणी साहू, साथ ही हेमसागर साहू , राजू चौहान, सुरेश शांडेल एवं पालक गण व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सदस्य श्री माछू के द्वारा प्रयोग शाला भवन निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति करा कर राशि 5 लाख रु, तथा वरुण घर से मंदिर तक सी सी रोड निर्माण हेतु 3 लाख रु देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा संचालित लघु वनोपज के अंतर्गत मेघावी छात्र छात्राओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में प्रथम अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को जो तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिक परिवार के बच्चे हैं, उन्हें शासन के नियमानुसार राशि 15 एवं 25 हजार देने का एवं श्रमिक परिवारों को बीमा राशि देने का भी योजना संचालित है, जिसकी जानकारी भी विद्यालय के प्राचार्य को दी गई।